Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019टोक्यो ओलंपिक:कोरोना का असर,3 स्टेडियम में ही खेल देख पाएंगे दर्शक

टोक्यो ओलंपिक:कोरोना का असर,3 स्टेडियम में ही खेल देख पाएंगे दर्शक

सपोरो डोम स्टेडियम में ओलंपिक फुटबाल मैच बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होंगे।

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के फुकुशिमा और सपोरो क्षेत्रों ने अपने यहां ओलंपिक खेलों की बेसबॉल और सॉफ्टबॉल प्रतियोगिताओं में दर्शकों को प्रवेश नहीं देंगे। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने 10 जुलाई को इस बात की घोषणा की। टोक्यो ओलंपिक में केवल ट्रैक साइकिल और फुटबॉल दो इवेंटों को साइट पर देखने की अनुमति दी गयी है। साथ ही दर्शक केवल 3 स्टेडियमों में मैच देख पाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने बयान में कहा कि, पिछले दिन फुकुशिमा क्षेत्र की सरकार ने उन्हें सूचित किया कि पूरे जापान की महामारी की स्थिति और जापान के अन्य क्षेत्रों में महामारी-विरोधी कदमों को देखते हुए फुकुशिमा क्षेत्र की सरकार ने अपने यहां आयोजित ओलंपिक खेलों में दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है।

साथ ही टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने कहा कि सपोरो डोम स्टेडियम में ओलंपिक फुटबाल मैच बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

आरजेएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT