Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019त्रिपुरा: होली खेलने के बाद नहाने गए 3 किशोर नहर में डूबे

त्रिपुरा: होली खेलने के बाद नहाने गए 3 किशोर नहर में डूबे

पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों बच्चे होली मनाने के बाद नहर में नहाने गए और बाद में बेहोश हो गए

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>त्रिपुरा: होली खेलने के बाद नहाने गए 3 किशोर नहर में डूबे</p></div>
i

त्रिपुरा: होली खेलने के बाद नहाने गए 3 किशोर नहर में डूबे

फोटो- IANS

advertisement

उत्तरी त्रिपुरा के अंबासा में सीमा सुरक्षा बल के परिवारों से ताल्लुक रखने वाले 13 से 16 साल के तीन किशोर शुक्रवार को एक नहर में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों बच्चे होली मनाने के बाद नहर में नहाने गए और बाद में बेहोश हो गए।

बच्चों को तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों लड़कों के माता-पिता 138 बटालियन बीएसएफ के जवान हैं, जिसका मुख्यालय धलाई जिले के अंबासा में है।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

--आईएएनएस

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT