Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019टोरेटो ने लॉन्च किया रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडसेट 'फ्लेक्सो'

टोरेटो ने लॉन्च किया रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडसेट 'फ्लेक्सो'

टोरेटो ने लॉन्च किया रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडसेट 'फ्लेक्सो'

IANS
न्यूज
Published:
टोरेटो ने लॉन्च किया रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडसेट
i
टोरेटो ने लॉन्च किया रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडसेट
null

advertisement

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)| टोरेटो ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने वायरलेस रीट्रेक्टेबल ब्ल्यूटुथ हेडबैंड हेडसेट 'फ्लेक्सो' के लॉन्च करने की घोषणा की। इसकी कीमत 2,299 रुपये है।

टोरेटो प्रवक्ता के अनुसार फ्लेक्सो शानदार सराउंड साउंड से लैस है और अपने हैवी बास के कारण यह आपको शानदार संगीत सुनने की आजादी देता है। एडवांस्ड ब्ल्यूटुथ वर्जन के माध्यम से कनेक्ट होने के कारण इसे कभी भी और कहीं भी उपयोग में लाया जा सकता है।

टोरेटो का यह नया उत्पाद नॉइज कैंसीलेशन फीचर से लैस है। फ्लेक्सो के माध्यम से आप 10 घंटे तक बिना रुके संगीत का आनंद ले सकते हैं और लोगों के साथ संवाद भी कर सकते हैं। फ्लेक्सो का वॉइस बटन आपको जिससे बात करनी है, उसका नाम सर्च करके कॉल करने की आजादी देता है।

टोरेटो का यह उत्पाद 10 मीटर की दूरी तक काम कर सकता है। यह सभी तरह के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और लैपटॉप्स के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसे आपके कानों की सुरक्षा को ध्यान मे रखकर डिजाइन किया गया है।

फ्लेक्सो कई फीचर्स से लैस है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि जब आप इसका उपयोग नहीं कर रहे हों तो इसे फोल्ड करके अपने बेल्ट लूप में फंसाकर रख सकते हैं। यह हेडसेट रीट्रेक्टेबल इअरबड्स के साथ आता है, जिसे आप अपनी सुविधानुसार बदल सकते हैं।

फ्लेक्सो का चार्जिग टाइम 3.5 घंटा है और एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह 10 घंटे तक बिना रुके सेवाएं दे सकता है। इसमें 10 घंटे का टॉकटाइम और 108 घंटे का स्टैंडबाई टाइम मिलता है।

टोरेटो का यह नया उत्पाद यूनिवर्सल कम्पेटीबिलिटी से लैस है। यह ब्ल्यूटुथ वी-5.0 के माध्यम से किसी भी गैजेट के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। साथ ही यह स्वेट प्रूफ भी है, इससे यह पसीने से भी खराब नहीं होता। इसमें एक मल्टीफंक्शनल बटन लगा है, जो संगीत को प्ले-पॉज, कॉल को रिसीव-डिस्कनेक्ट करने की आजादी देता है। इसमें वॉइस डायलिंग और टेक्स्ट टू स्पीच की सुविधा भी उपलब्ध है।

फ्लेक्सो की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है और इसके साथ एक साल की वारंटी आती है। इसे सभी प्रमुख रीटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT