Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019SC के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह

SC के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह

SC के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह

भाषा
न्यूज
Updated:
SC के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह
i
SC के आदेशानुसार बनेगा राम मंदिर: स्वतंत्रदेव सिंह
(फाइल फोटो)

advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्वमान्य है और राम मंदिर का निर्माण उसी के अनुसार होगा, फिर भी इस मामले में कोई न्यायालय जाना चाहता है तो जा सकता है।

सिंह सोमवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने यहां मथुरा मार्ग स्थित श्रीपाद गोशाला में गोसेवा की और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रुकावटें दूर हो गई हैं। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में एकमत से फैसला देकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। इसलिए अब न्यायालय के निर्णय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 19 Feb 2019,12:53 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT