Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन ने रक्षा मंत्रालय को दिए 4 अरब डॉलर

रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन ने रक्षा मंत्रालय को दिए 4 अरब डॉलर

जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने दी

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

कीव, 1 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन ने रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच रक्षा मंत्रालय को अरबों डॉलर आवंटित किया है। ये जानकारी यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस सिमहल ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिमहल ने कहा कि यूक्रेनी सरकार ने मंत्रालय के लिए 119 अरब रिव्निया (करीब 4 अरब डॉलर) आवंटित किए हैं। हम अपने लड़ाकों को अधिकतम समर्थन देने की कोशिश कर रहे हैं।

सिमहल ने कहा कि फंड का उपयोग यूक्रेनी सैनिकों को वेतन देने और उन्हें उपकरण, ईधन, भोजन, सुरक्षात्मक उपकरणों और हथियारों की आपूर्ति के लिए किया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएस/आरएचए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT