Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019FM के ऐलान के बाद यूनियन बैंक का फैसला, ब्याज दर रेपो रेट से लिंक

FM के ऐलान के बाद यूनियन बैंक का फैसला, ब्याज दर रेपो रेट से लिंक

लार्सन एंड टुब्रो का प्रथम तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 22 % वृद्धि के साथ 1,698 करोड़ रुपये

भाषा
न्यूज
Published:
इससे पहले 8 सार्वजनिक बैंक अपने नए कर्ज और जमा को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं
i
इससे पहले 8 सार्वजनिक बैंक अपने नए कर्ज और जमा को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं
(प्रतीकात्मक फोटो)

advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने शुक्रवार को आवास और वाहन के लिए कर्ज को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा की।

इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और सात अन्य सार्वजनिक बैंक अपने नए कर्ज और जमा को रेपो दर से जोड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

बैंक ने कहा कि वह 30 लाख रुपये से ऊपर और 75 लाख रुपये से कम के आवास ऋण को रेपो दर से जोड़ेगा। अच्छी ऋण साख (सिबिल स्कोर) वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दर 8.25 प्रतिशत होगी।

अच्छी ऋण साख वाले ग्राहकों को 8.60 प्रतिशत की ब्याज से वाहन के लिए कर्ज मिलेगा।

बैंक ने कहा कि रेपो दर आधारित आवास ऋण मौजूदा आवास कर्ज की तुलना में 0.35 प्रतिशत सस्ता है जबकि रेपो आधारित वाहन ऋण मौजूदा कर्ज से 0.40 प्रतिशत सस्ता होगा।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT