Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी: प्रयागराज में पेट्रोल पंप पर बहस हुई तो एक शख्स ने दूसरे को मारी गोली

यूपी: प्रयागराज में पेट्रोल पंप पर बहस हुई तो एक शख्स ने दूसरे को मारी गोली

गोली लगने के बाद घायल की हालत नाजुक बनी हुई है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>यूपी: प्रयागराज में पेट्रोल पंप पर बहस हुई तो एक शख्स ने दूसरे को मारी गोली</p></div>
i

यूपी: प्रयागराज में पेट्रोल पंप पर बहस हुई तो एक शख्स ने दूसरे को मारी गोली

फोटो- IANS

advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में सोमवार को एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

रिपोट के मुताबिक, 32 वर्षीय अनुज मिश्रा अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवा रहे थे कि तभी एक अन्य व्यक्ति आया और दोनों में एक छोटी सी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई।

अज्ञात व्यक्ति ने तमंचा निकालकर मिश्रा पर गोली चलाने की कोशिश की, जिन्होंने भागने की कोशिश की। आरोपी ने मिश्रा पर एक और गोली चलाई, जिसके बाद में वह जमीन पर गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय व्यक्ति को स्थानीय चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। अब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हम जानकारी जुटा रहे हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT