Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उप्र : अखिलेश से मिले गुजरात के समाजवादी, दिया निमंत्रण

उप्र : अखिलेश से मिले गुजरात के समाजवादी, दिया निमंत्रण

उप्र : अखिलेश से मिले गुजरात के समाजवादी, दिया निमंत्रण

IANS
न्यूज
Published:
उप्र : अखिलेश से मिले गुजरात के समाजवादी, दिया निमंत्रण
i
उप्र : अखिलेश से मिले गुजरात के समाजवादी, दिया निमंत्रण
null

advertisement

 लखनऊ, 14 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (जिला कच्छ-भुज) गुजरात के जिलाध्यक्ष सहदेव सिंह यादव के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया।

 सहदेव ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में अखिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, उनकी वहां चर्चा है और लोग उनसे प्रभावित हैं।

सहदेव ने कहा कि गुजरात के लोगों को यह विश्वास हो चला है कि अखिलेश यादव की नीतियों सें ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होंने कहाकि गुजरात की जनता अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

सहदेव के साथ प्रतिनिधिमंडल में गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT