Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल

IANS
न्यूज
Published:
उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल
i
उप्र : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बहू कांग्रेस में शामिल
null

advertisement

 लखनऊ, 20 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के बड़े भाई जितेंद्रनाथ पांडेय की पुत्रवधु अमृता पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गईं।

 इस दौरान अमृता ने कहा, "कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव है। मेरा मायका कांग्रेसी रहा है। इसलिए मैं कांग्रेस के साथ हूं।"

उन्होंने कहा, "भाजपा ने ब्राह्मणों के साथ ही समाज के सभी वर्ग के लोगों को ठगने का काम किया है। चुनाव लड़ने का सवाल कांग्रेस पार्टी तय करेगी। फिलहाल मेरा उद्देश्य प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम करने का है।"

इस बीच महेन्द्रनाथ पांडेय ने ट्वीट कर अपनी बेटी और पत्नी के साथ फोटो पोस्ट करके पूरे प्रदेश को होली की बधाई दी है और यह संदेश देने का प्रयास किया है कि उनका अमृता पांडेय से कोई संबंध नहीं है।

इस दौरान उनके साथ वाराणसी लोकदल के वरिष्ठ नेता जयराम पांडेय, आप की विनीता रंजू बाला, भाजपा के पूर्व पार्षद ओमप्रकाश भी कांग्रेस में शामिल हो गए।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT