Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उप्र : भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत

उप्र : भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत

उप्र : भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत

IANS
न्यूज
Published:
उप्र : भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत
i
उप्र : भाजपा विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की सड़क हादसे में मौत
null

advertisement

लखनऊ, 21 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में उनके साथ मौजूद दो अंगरक्षकों व वाहन चालक की भी मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। सुबह करीब 4 बजे जब विधायक की गाड़ी नेशनल हाईवे पर सीतापुर के कमालपुर थाना इलाके में पहुंची तो बेकाबू हो गई।

बेकाबू कार डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा में आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि विधायक लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

विधायक लोकेंद्र सिंह के अलावा सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT