Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया

Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया

एसएचओ ने कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया</p></div>
i

Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर में किशोरी ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहर खाया

ians 

advertisement

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाना ककरौली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किया गया, जिससे आहत होकर लड़की ने जहर का सेवन कर लिया। लड़की की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ)ककरौली जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में पीड़िता के पिता से शिकायत प्राप्त हुई थी।

शुरूआती पूछताछ में पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी युवक उनके ही पड़ोस का रहने वाला है, जो आए दिन किशोरी के साथ छेडखानी करता है, युवक पीड़िता को काफी परेशान कर रहा था, जिसका किशोरी ने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी युवक नहीं माना, जिससे तंग आकर शनिवार को उसने जहर खा लिया।

एसएचओ ने कहा, शिकायत के आधार पर आरोपी अंशुल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की छेड़छाड़ और पॉक्सो अधिनियम की उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे जांच की जा रही है।

एसएचओ ने कहा कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहो पर छापेमारी की जा रही है।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT