Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूपी : सहारनपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को जान से मारा

यूपी : सहारनपुर में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को जान से मारा

महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>(फोटो-IANS)</p></div>
i
null

(फोटो-IANS)

advertisement

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक महिला ने नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने सोमवार को बताया कि सुनीता और उसके प्रेमी मनोज ने 18 अगस्त को 28 वर्षीय मोनू कुमार की हत्या कर शव को साखन नहर के किनारे गड्ढे में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि बाद में शव बरामद कर लिया गया. बता दें कि सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में शाखा नहर के पास ग्रामीणों को एक लावारिस लाश मिली. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लावारिस लाश को अपने कब्जे में लिया जिससे पता चला कि ये शव मोनू की है.

एसएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मोनू की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते के खिलाफ था।

पुलिस ने कहा कि सुनीता के कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले मनोज के साथ संबंध विकसित हुए और उसके पति ने इसका कड़ा विरोध किया था।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT