Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019उत्तराखंड: अनुकृति गोसाईं को कांग्रेस दे सकती है लैंसडाउन सीट से टिकट

उत्तराखंड: अनुकृति गोसाईं को कांग्रेस दे सकती है लैंसडाउन सीट से टिकट

अनुकृति गोसाईं हरक सिंह रावत की पुत्रवधु हैं जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>उत्तराखंड: अनुकृति गोसाईं को कांग्रेस दे सकती है लैंसडाउन सीट से टिकट</p></div>
i

उत्तराखंड: अनुकृति गोसाईं को कांग्रेस दे सकती है लैंसडाउन सीट से टिकट

(फोटो- आईएएनएस)

advertisement

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस में शुक्रवार को ही एक बार फिर शामिल हुए हरक सिंह रावत के साथ उनकी पुत्रवधु अनुकृति गोसाईं को लैंसडाउन से टिकट मिल सकता है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी उन्हें उत्तराखंड की लैंसडाउन सीट से टिकट देने जा रही है। दरअसल हरक सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी में आने से पहले अपने लिए मनचाही सीट के साथ, परिवार के लिए दो अन्य टिकट की मांग की थी। इनमें से एक टिकट वह अपनी बहू अनुकृति गुसाईं के लिए मांग रहे थे।

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में अभी सीटों का ऐलान नहीं किया है लेकिन अनुकृति गुसाईं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले से ही लैंसडाउन सीट से दावा ठोक रही हैं। वह लैंसडाउन की जनता का विश्वास और आशीर्वाद अपने साथ बता रही हैं। वहीं हरक सिंह को टिकट देने से कांग्रेस नेतृत्व ने इनकार कर दिया है।

बीजेपी ने हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। सूत्रों के अनुसार वह बीजेपी में रहते हुए भी अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की मांग कर रहे थे।

दबाव डालने के लिए दिल्ली भी पहुंचे। लेकिन, उन्हें निराशा हाथ लगी और पार्टी से भी बाहर निकाल दिया गया।

फिलहाल टिकट की उम्मीद में मॉडल और टीवी प्रजेंटर अनुकृति गोसाईं अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। अनुकृति 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे पहले 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वल्र्ड रह चुकी हैं। इससे पहले साल 2013 में मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था और मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। इसके साथ ही 2013 में वो ब्राइड ऑफ द वल्र्ड इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। अनुकृति की शादी हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत से हुई है। तुषित की रुचि राजनीति में नहीं है।

--आईएएनएस

पीटीके/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT