Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर : अमेरिका

वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर : अमेरिका

वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर : अमेरिका

IANS
न्यूज
Published:
वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर : अमेरिका
i
वैश्विक शक्ति के रूप में भारत सही मार्ग पर : अमेरिका
null

advertisement

वाशिंगटन, 15 अगस्त (आईएएनएस)| भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए, अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल आर. पॉम्पिओ ने बुधवार को कहा कि एक 'लोकतंत्र और एक दोस्त' ने अपने लोकतांत्रित मूल्यों और समावेशिता के साथ अग्रणी वैश्विक शक्ति के तौर पर अपने सही मार्ग पर है।

पॉम्पिओ ने एक बयान में कहा, अमेरिका सरकार की ओर से, मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार और लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आज ही के दिन 71 वर्ष पहले स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, भारत ने लोकतंत्र, विविधता और कानून के शासन का समर्थन करते हुए दक्षिण एशिया में एक उदाहरण पेश किया है। ऐसे ही मूल्यों को अमेरिका साझा करता है।

उन्होंने कहा, सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र का सदस्य होने के नाते, भारत और अमेरिका के लोगों के बीच हमेशा दोस्ती के मजबूत रिश्ते रहे हैं। हम जीवंत भारत-अमेरिका प्रवासी और छात्रों की अदला-बदली के तौर पर हमारे देशों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए नौजवानों के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा किए गए मूल्यों ने स्वास्थ्य, ऊर्जा, पर्यावरण, विज्ञान व उच्च प्रौद्योगिकी के तौर पर योगदान दिया है, जोकि भविष्य के लिए समृद्धि और नौकरियों को बढ़ावा देगा।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT