Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त

विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में क्वात्रा फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं

भाषा
न्यूज
Published:
विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त
i
विनय मोहन क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत नियुक्त
(फोटोः Twitter/@IndAmbFrance)

advertisement

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) अनुभवी राजनयिक विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

वर्ष 1988 के आईएफएस अधिकारी क्वात्रा को सेवानिवृत हो रहे मंजीव सिंह पुरी के स्थान पर नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में क्वात्रा फ्रांस में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे।

आईएफएस में अपनी 30 वर्षों की सेवा में,वे जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और उज्बेकिस्तान में राजनयिक मिशनों में कार्यरत रहे।

उन्होंने 2006 से 2010 तक नेपाल में दक्षेस सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

मई 2010 से जुलाई 2013 तक उन्होंने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में प्रभारी (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया।

क्वात्रा ने अक्टूबर 2015 और अगस्त 2017 के बीच भारत के प्रधान मंत्री के कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

उन्होंने मंत्रालय मुख्यालय में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

भाषा शुभांशि माधवमाधव3001 2217 दिल्लीनननन.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT