Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Washington Shooting: वाशिंगटन में गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल

Washington Shooting: वाशिंगटन में गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल

गोलीबारी 14वीं और यू स्ट्रीट, एनडब्ल्यू के इलाके में हुई, जो दुकानों, रेस्तरां और बार से भरा हुआ क्षेत्र है.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>वाशिंगटन में गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल</p></div>
i

वाशिंगटन में गोलीबारी में एक की मौत, 3 घायल

(फोटो: IANS)

advertisement

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवा घायल हो गए है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के हवाले से कहा कि गोलीबारी रविवार की देर रात 14वीं और यू स्ट्रीट, एनडब्ल्यू के इलाके में हुई, जो दुकानों, रेस्तरां और बार से भरा हुआ क्षेत्र है।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी में एक 15 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन युवा, जिसमें दो स्थानीय नागरिक और एक पुलिस अधिकारी शामिल है, वे घायल हो गए।

डीसी पुलिस यूनियन ने ट्वीट किया कि गोली लगने वाले अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

कोंटी ने बताया है कि जहां गोलीबारी हुई, वहां बिना अनुमति के फ्री म्यूजिक फेस्टिवल जुनेटीन्थ का आयोजन किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, किसी को गोली नहीं लगी है, लेकिन लोगों की मची भगदड़ में तीन लोगों को चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया है।

गन वायलेंस आर्काइव के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक पूरे अमेरिका में गोलीबारी में 20,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

--आईएएनएस

पीके/आरएचए

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT