Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनावों में TDP और JSP को बढ़त दिखाता यह सर्वे फर्जी

आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनावों में TDP और JSP को बढ़त दिखाता यह सर्वे फर्जी

Fact-Check: रिपब्लिक टीवी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर स्पष्ट किया कि सर्वे के नतीजों की यह तस्वीर नकली है.

ऋजुता थेटे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनावों में TDP और JSP को बढ़त दिखाता यह सर्वे फर्जी</p></div>
i

आंध्र प्रदेश: लोकसभा चुनावों में TDP और JSP को बढ़त दिखाता यह सर्वे फर्जी

(Altered by Quint Hindi)

advertisement

आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले किए गए सर्वे में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और उसके गठबंधन सहयोगी, जन सेना पार्टी (JSP) की 132 सीटें जीतने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

  • तस्वीर में रिपब्लिक टीवी (Republic TV) का लोगो है, जिसमें यह दावा किया गया है कि इस समाचार चैनल ने 8 फरवरी को यह सर्वे किया था.

  • इसमें युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को सिर्फ 41 सीटें हासिल करते हुए दिखाया गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स: X/स्क्रीनशॉट)

(ऐसे ही अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.)

सच क्या है?: रिपब्लिक टीवी ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर साफ किया है कि सर्वे का नतीजा दिखाने वाली यह तस्वीर नकली है.

  • हमें आंध्र प्रदेश के बारे में चुनाव से पहले कोई सर्वे नहीं मिला.

हमनें सच्चाई का पता कैसे लगाया?: हमनें आंध्र प्रदेश के चुनाव 2024 के बारे में दिखाए गए सर्वे को देखने के लिए रिपब्लिक टीवी की आधिकारिक वेबसाइट और फेसबुक, YouTube और X सहित सोशल मीडिया हैंडल की जांच की.

  • हमें चुनाव से सम्बंधित ऐसा कोई सर्वे या सर्वे का नतीजा नहीं मिला.

  • हालांकि, हमें 8 फरवरी के रिपब्लिक टीवी के X अकाउंट पर इस बारे में उनकी तरफ से एक स्पष्टीकरण मिला.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने इस वायरल तस्वीर को "छेड़छाड़ किया हुआ बताया" और बताया कि उन्होंने अभी तक आंध्र प्रदेश में चुनाव से पहले कोई सर्वे नहीं किया है.

निष्कर्ष: आंध्र प्रदेश चुनाव में TDP और JSP गठबंधन को ज्यादातर सीटें जीतते हुए दिखाने वाली तस्वीर फर्जी है. अबतक, रिपब्लिक टीवी ने ऐसा कोई सर्वे या नतीजा नहीं जारी किया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 , या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT