Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019कनिका के संपर्क में आने से प्रिंस चार्ल्स हुए COVID-19 के शिकार?

कनिका के संपर्क में आने से प्रिंस चार्ल्स हुए COVID-19 के शिकार?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की मुलाकात की तस्वीरें 

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Updated:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की मुलाकात की तस्वीरें
i
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की मुलाकात की तस्वीरें
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

दावा

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद, सोशल मीडिया पर उनकी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की फोटो शेयर होने लगीं. इन तस्वीरों के साथ दावा किया गया कि सिंगर ने ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य को संक्रमित किया है.

कनिका कपूर, जिनका COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट मेडिकल इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है, उन्हें यूनाइटेड किंगडम से लौटने के बाद कथित तौर पर अधिकारियों से अपनी ट्रैवल की जानकारी छिपाने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
(फोटो: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)
(फोटो: स्क्रीनशॉट/फेसबुक)
(फोटो: स्क्रीनशॉट/WhatsApp)

सच या झूठ?

ये दावा झूठा है.

दावे से उलट, वायरल हो रही ये तस्वीर अभी की नहीं, बल्कि 2015 की है जब कनिका कपूर, प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवेल, कमिला के एलिफेंट फैमिली चैरिटी इवेंट 'ट्रैवल्स टू माई एलिफेंट्स' में शामिल हुई थीं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हमें जांच में क्या मिला?

'कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स' जैसे कीवर्ड्स गूगल पर सर्च करने के बाद, हमें कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं, जो 2015 में पब्लिश हुई थीं.

डेक्कन क्रॉनिकल की 6 जुलाई, 2015 को पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक, "कनिका कपूर, प्रिंस चार्ल्स और डचेस ऑफ कॉर्नवेल, कैमिला के एलिफेंट फैमिली चैरिटी, 'ट्रैवल्स टू माई एलिफेंट्स' इवेंट में शामिल हुई थीं."

(फोटो: स्क्रीनशॉट/डेक्कन क्रॉनिकल)

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भी यही जानाकरी दी गई है.

इससे साफ होता है कि कनिका कपूर के संपर्क में आने से प्रिंस चार्ल्स को कोरोनावायरस नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा झूठा है.

कोरोनावायरस को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं. क्विंट के वेबकूफ टीम ने कई दावों का फैक्ट चेक किया है. वेबकूफ की सभी स्टोरी यहां पढ़ी जा सकती हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 25 Mar 2020,10:13 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT