Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019महेंद्र सिंह धोनी क्या ABVP के कार्यक्रम में शामिल हुए? सच जानिए

महेंद्र सिंह धोनी क्या ABVP के कार्यक्रम में शामिल हुए? सच जानिए

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी विवेकानंद पर आयोजित एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल हुए

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी विवेकानंद पर आयोजित एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल हुए
i
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि धोनी विवेकानंद पर आयोजित एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल हुए
(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

दावा

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो स्वामी विवेकानंद के पोस्टर के सामने खड़े दिख रहे हैं. स्वामी विवेकानंद की फोटो पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का लोगो भी लगा है.

इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि धोनी विवेकानंद पर रखे गए एबीवीपी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

ये फोटो 2013 से वायरल हो रही है और अक्सर इसके साथ एक ही दावा किया जा रहा है कि धोनी इस दक्षिणपंथी संगठन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

फेसबुक पर दो पेज, जिनका दावा है कि वो एबीवीपी से जुड़े हैं, उन्होंने यही फोटो साल 2015 और साल 2018 में शेयर की है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सच या झूठ?

इस फोटो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. इस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है ताकि इससे ऐसा लगे कि धोनी एबीवीपी के कार्यक्रम में मौजूद थे.

असली फोटो स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर आयोजित यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम की है. ये कार्यक्रम 20 अक्टूबर, 2013 में रांची के हॉटवर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में आयोजित किया गया था.

ये रही धोनी की असली फोटो:

(फोटो: PTI)

झारखंड में ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आयोजित एक एनजीओ के एक कार्यक्रम में धोनी शामिल हुए थे.

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम से अगर उनकी फोटो देखें तो उसमें पीछे पोस्टर पर 'एबीवीपी' का लोगो नहीं लगा है.

इसी कार्यक्रम से दूसरी फोटो देखिए:

(फोटो: PTI)

इन तस्वीरों से साफ जाहिर होता है कि धोनी की फोटो के साथ छेड़छाड़ किया गया है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT