Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ramnavami पर बुर्ज खलीफा में नहीं लगी भगवान राम की फोटो, ये रहा पूरा सच

Ramnavami पर बुर्ज खलीफा में नहीं लगी भगवान राम की फोटो, ये रहा पूरा सच

बुर्जखलीफा की 2015 की फोटो को एडिट कर इसमें भगवान राम की तस्वीर जोड़ी गई

अभिषेक आनंद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>राम नवमी पर भगवान राम की फोटो बुर्ज खलीफा पर लगाई गई ?&nbsp;</p></div>
i

राम नवमी पर भगवान राम की फोटो बुर्ज खलीफा पर लगाई गई ? 

फोटो : Altered by Quint Hindi 

advertisement

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, जिसमें दुबई के बुर्ज खलीफा में 'भगवान राम' (Ram) की फोटो दिख रही है. फोटो को हाल में मनाई गई रामनवमी (Ramnavami) का बताकर शेयर किया जा रहा है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/ट्विटर

यही दावा करते अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां, यहां और यहां देखें.

क्या है दावा ? : वायरल फोटो को एडिट कर बुर्ज खलीफा में भगवान राम की फोटो जोड़कर दिखाई गई है.

  • इस गगनचुंबी इमारत की फोटो फरवरी 2016 से ही इंटरनेट पर है.

हमने सच कैसे पता लगाया ? : फोटो को गूगल रिवर्स सर्च करने पर हमें फोटो स्टॉक वेबसाइट iStock पर 3 फरवरी 2016 को अपलोड की गई फोटो मिली.

  • वेबसाइट पर दिए गए फोटो के कैप्शन में बताया गया है कि फोटो 28 दिसंबर 2015 की है और इसमें दुबई स्थित बुर्ज खलीफा टॉवर के रात का व्यू दिख रहा है.

फोटो फरवरी 2016 को अपलोड की गई थी. 

सोर्स : Istock/स्क्रीनशॉट/Altered by Quint Hindi

  • दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर साफ हो रहा है कि वायरल फोटो को एडिट कर इसमें भगवान राम की फोटो जोड़ी गई है.

दोनों तस्वीरों की तुलना करने पर ऐसे कई सुबूत देखे जा सकते हैं, जिनसे साबित होता है कि ये एक ही हैं. 

फोटो : Altered by Quint Hindi

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की फोटो दिखाई गई ? : बुर्ज खलीफा के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स चेक करने पर हमें ऐसा कोई अपडेट नहीं मिला.

  • कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट भी नहीं मिली.

  • हमने बुर्ज खलीफा के कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट से भी संपर्क किया, उनका जवाब आते ही रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा.

निष्कर्ष : बुर्ज खलीफा की फोटो को एडिट कर हाल में मनाए गए रामनवमी से जोड़कर इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि वहां भगवान राम की फोटो लगाई गई.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT