Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019TikTok पर वायरल ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो नहीं

TikTok पर वायरल ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो नहीं

दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिखाती है सुशांत डिप्रेशन में थे.

क्विंट हिंदी
वेबकूफ
Published:
दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिखाती है सुशांत डिप्रेशन में थे.
i
दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिखाती है सुशांत डिप्रेशन में थे.
(फोटो: अर्निका काला/क्विंट)

advertisement

एक परेशान सा दिखने वाला और बेड पर छटपटाते हुए एक शख्स की वीडियो को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी वीडियो के नाम से शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिखाती है सुशांत डिप्रेशन में थे.

हालांकि, ये असल में एक TikTok वीडियो है, जो अप्रैल में अपलोड की गई थी और इसका सुशांत से कोई संबंध नहीं है.

दावा

एक छोटी सी क्लिप शेयर की जा रहा है, जिसमें शख्स का चेहरा नहीं दिखता है और वो बेड पर छटपटाते हुए परेशान होने जैसी आवाजें निकाल रहा है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/ट्विटर)  

हमने पाया कि इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग शेयर कर रहे हैं.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 
(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 
(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

TikTok पर एक ट्रेंड देखा जा सकता है कि लोगों ने ये क्लिप देखी और उस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें जोड़ कर या उनसे जुड़े कैप्शन डाली.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 

हमें क्या मिला?

वीडियो में काले में लिखे टेक्स्ट और उस पर लगाए गए व्हाइट को देखकर समझ आता है कि ये असली वीडियो या CCTV फुटेज नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए बनाई गई एक TikTok वीडियो है.

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हम ओरिजिनल TikTok वीडियो तक पहुंचे. ये वीडियो ‘benesqueda’ नाम के एक यूजर ने 9 अप्रैल 2020 को अपलोड की गई थी.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 

यूजर की प्रोफाइल देखने से पता चलता है कि उसने ऐसी कई वीडियो अपलोड की हुईं हैं, जहां वो कोई हरकत कर रहा होता है और उसके बारे में वीडियो पर ही टेक्स्ट में लिख देता है.

(फोटो: स्क्रीनशॉट/TikTok) 

इसलिए ये साफ है कि एक पुराने TikTok वीडियो को सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी वीडियो होने के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत सुसाइड की वजह से 14 जून को हुई.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT