Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019UP नहीं इंडोनेशिया का है, चोर का पीछा करती पुलिस का यह वीडियो

UP नहीं इंडोनेशिया का है, चोर का पीछा करती पुलिस का यह वीडियो

यह वायरल वीडियो 2020 का है और इंडोनेशिया का है.

ऋजुता थेटे
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>UP नहीं इंडोनेशिया का है चोर का पीछा करती पुलिस का यह वीडियो</p></div>
i

UP नहीं इंडोनेशिया का है चोर का पीछा करती पुलिस का यह वीडियो

(Altered by Quint Hindi)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस रात के समय दो बाइक सवार लोगों का पीछा कर रही है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

(यही दावा करते अन्य पोस्ट्स के अर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.)

वीडियो का सच क्या है?: यह वीडियो 2020 का है और इंडोनेशिया का है.

हमनें सच्चाई का पता कैसे लगाया?: वायरल वीडियो में हमने एक पुलिस अधिकारी की पीठ पर 'POLISI' लिखा हुआ देखा.

वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट.

(सोर्स: वायरल वीडियो)

  • यहां से अंदाजा लेते हुए, हमने Google Lens पर रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन के साथ-साथ इससे मिलते-जुलते कीवर्ड इंटरनेट पर ढूंढे. जिसकी मदद से हमें एक पुराना Youtube वीडियो मिला.

  • इसे इंडोनेशियाई मीडिया चैनल Tribune Medan ने 20 अप्रैल 2020 को शेयर किया था.

  • डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि वीडियो में पूर्वी जकार्ता मेट्रो पुलिस की राजावली टीम दो लुटेरों का पीछा करती दिख रही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
  • हमें इंडोनेशियाई न्यूज प्लेटफॉर्म Dream.co.id की एक और रिपोर्ट मिली जिसमें यही वीडियो था.

  • इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वी जकार्ता में यह दौड़ भाग तब रुकी जब इन दो अपराधियों में से एक को पुलिस ने पेट में गोली मार दी.

निष्कर्ष: इंडोनेशिया के एक पुराने वीडियो को उत्तर प्रदेश का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT