Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019दिल्ली के गाजीपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के गाजीपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली के गाजीपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

IANS
न्यूज
Published:
i
null
null

advertisement

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में दो पुरुषों ने 36 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को गाजीपुर इलाके में हुई और अगले दिन उस समय प्रकाश में आई जब किसी लावारिस व्यक्ति की उपस्थिति के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, पीड़िता को अब बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT