Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019भारत से नहीं आ रहा सामान, लोग पूछ रहे-क्या हम घास खाएं इमरान? 

भारत से नहीं आ रहा सामान, लोग पूछ रहे-क्या हम घास खाएं इमरान? 

जानिए क्यों पाकिस्तानी लोग अपनी सरकार के फैसले के साथ नहीं दिख रहे

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ व्यापार रोक दिया है 
i
पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ व्यापार रोक दिया है 
(फोटो ग्राफिक्स: क्विंट हिंदी) 

advertisement

पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साथ व्यापार पर रोक लगा दी. उसने यह कदम जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को बेअसर बनाने के भारत सरकार के फैसले के बाद उठाया. हालांकि पाकिस्तान के इस कदम से वहां के लोग ही परेशान हैं.

इन लोगों का कहना है कि भारत के साथ व्यापार पर रोक से उनके लिए इस बार की ईद भी मुश्किल होने जा रही है. दरअसल इन लोगों का मानना है कि भारत से खाने के सामानों का आयात बंद होने के बाद पाकिस्तानी लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी.

इफ्तिखार नाम का एक प्याज विक्रेता पाकिस्तान सरकार के फैसले से काफी परेशान दिखा.

‘’हम सब्जियों और प्याज के लिए भारत पर निर्भर थे, जो ईद पर खाना बनाने के लिए काफी जरूरी हैं. निश्चित तौर पर प्याज और बाकी सब (सब्जियों) की कीमतें और बढ़ेंगी. इमरान क्या चाहते हैं, हम क्या खाएं? घास?’’
इफ्तिखार, प्याज विक्रेता

इस मामले पर नजमा नाम की एक पाकिस्तानी महिला ने कहा, ''पहले से ही हमारी रसोई पर बढ़ती महंगाई की मार पड़ रही थी. कमाई में कोई बढ़ोतरी नहीं है, लेकिन दूध, सब्जियां और मीट, सब कुछ महंगा हो गया है. अब (भारत के साथ) व्यापार पर रोक से रसोई के चीजों की कीमतें और बढ़ेंगी. मुझे नहीं पता कि हम इससे कैसे निपटेंगे.''

‘’यह वाकई फीकी ईद होने जा रही है. ईद के बाद शादी के सीजन पर भी भारत से व्यापार पर रोक का बुरा असर पड़ेगा. मुझे समझ नहीं आता कि (हमारी) सरकार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ते हुए क्या सोचा था’’ 
अशफाक, बैंकर

बता दें कि पाकिस्तान प्याज, टमाटर और केमिकल्स सहित रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी कई चीजों के आयात के लिए भारत पर निर्भर रहा है. इसलिए पाकिस्तानी लोग भारत के साथ व्यापार पर रोक के अपनी सरकार के फैसले के साथ नहीं दिख रहे हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 11 Aug 2019,03:21 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT