Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-201954 साल बाद वतन लौटा चीनी सैनिक, आंसुओं ने बयां किया इंतजार का दर्द

54 साल बाद वतन लौटा चीनी सैनिक, आंसुओं ने बयां किया इंतजार का दर्द

पूर्व सैनिक वांग छी 54 साल बाद चीन वापस लौटे, परिवार से मिलने का रुला देने वाला वीडियो सामने आया.

अभय कुमार सिंह
दुनिया
Updated:
(फोटो: ANI)
i
(फोटो: ANI)
null

advertisement

पूर्व चीनी सैनिक वांग छी अपने वतन वापस लौट चुके हैं. वतन वापसी के बाद वांग के अपने परिवार से मिलने का वीडियो सामने आया है. करीब 54 साल की दूरी का दर्द आंसूओं के सैलाब में बाहर आया. वीडियो में वांग और उनके परिवार वाले फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

कौन हैं वांग छी ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1963 में चीनी सैनिक वांग गलती से भारत में दाखिल हो गया था. बिना किसी कागजात के भारत में घुसने के कारण उन पर मुकदमा चलाया गया. करीब 6 से 7 साल वो जेल में रहे. इसके बाद से ही वो मध्य प्रदेश के तिरोड़ी गांव में रह रहे थे. वांग हिंदी नहीं समझते थे, यहां की संस्कृति से वाकिफ नहीं थे, लेकिन वो भारत में रहने को मजबूर थे.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
वांग ने भूख मिटाने के लिए तिरोड़ी में ही काम करना शुरू कर दिया, स्थानीय लोगों के दबाव में आकर उन्होंने सुशीला नाम की महिला से शादी भी कर ली. अब वांग की दो बेटियां और एक बेटा है.

घर की याद सताती रही

करीब 77 साल के वांग ने चीन जाने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें वीजा नहीं मिला. इस बीच साल 2002 में वांग की मां का देहांत भी हो गया.

विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की मदद के बाद पिछले सप्ताह वांग को चीन जाने की अनुमति मिली. वांग के साथ उनके बेटे और बेटियां भी चीन पहुंच चुके हैं. वांग के परिवार वाले चीन में शिद्दत से उनका इंतजार कर रहे थे और जब मिले तो आंसुओं को रोक नहीं सके.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Feb 2017,12:43 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT