Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ट्रंप की बेटी इवांका के साथ बदसलूकी: फ्लाइट से ट्विटर तक छीछालेदर

ट्रंप की बेटी इवांका के साथ बदसलूकी: फ्लाइट से ट्विटर तक छीछालेदर

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इंवाका के साथ एक शख्स ने उनके बच्चों के सामने बदसलूकी की

द क्विंट
दुनिया
Updated:
(फोटो: Twitter)
i
(फोटो: Twitter)
null

advertisement

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के साथ ब्लू एयरवेज की फ्लाइट में एक शख्स ने बदसलूकी की. इवांका ट्रंप अपने परिवार (पति और 3 बच्चों) के साथ छुट्टियां मनाने हवाई जा रही थीं. अबतक मिली खबर के मुताबिक फ्लाइट में इवांका को देखने के बाद अचानक एक शख्स को गुस्सा आ गया. उसने इवांका के पास जाकर कहा-

‘ओह माय गॉड, यह बुरा सपना है’

ये सब देखकर आनन-फानन में फ्लाइट कर्मचारियों ने मामले को संभालने की कोशिश की. उस शख्स को समझाने के लिए कुछ अधिकारी पहुंचे लेकिन फिर भी उस शख्स का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उसने कहा-

“इन्होंने हमारा देश बर्बाद कर दिया अब ये हमारी फ्लाइट बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं.’’

इसके फौरन बाद उस शख्स को ब्लू एयरवेज की फ्लाइट से उतार दिया गया और फिर दूसरी फ्लाइट से उसे भेज दिया गया. ट्विटर पर ट्रंप समर्थकों का गुस्सा चरम पर है. कुछ यूजर्स ने तो उस शख्स को भी ढूंढ निकाला है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 23 Dec 2016,10:59 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT