Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019यूरोप में बाढ़: अब तक 150 लोगों की मौत, जर्मनी में सबसे ज्यादा नुकसान

यूरोप में बाढ़: अब तक 150 लोगों की मौत, जर्मनी में सबसे ज्यादा नुकसान

Europe Floods: बेल्जियम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 जुलाई को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है.

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Europe Floods: जर्मनी के&nbsp;Erftstadt में बाढ़ से बना बड़ा सिंक होल</p></div>
i

Europe Floods: जर्मनी के Erftstadt में बाढ़ से बना बड़ा सिंक होल

(फोटो: PTI)

advertisement

यूरोप में आई भीषण बाढ़ (Europe Floods) से मरने वालों की संख्या 150 पहुंच गई है. पश्चिमी यूरोप में बाढ़ से सबसे ज्यादा जर्मनी (Germany) प्रभावित है, जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जर्मनी में मूसलाधार बारिश से आई विनाशकारी बाढ़ से गांव के गांव तबाह हो गए हैं. बेल्जियम और नीदरलैंड्स में भी बाढ़ की त्रासदी देखी जा सकती है.

जर्मनी में राइनलैंड-पैलेटिनेट और नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया बुरी तरह प्रभावित हैं. यहां 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Ahrweiler जिले में 1300 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

जर्मनी में 15 हजार पुलिसकर्मी, सेना और इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी राहत बचाव का काम कर रहे हैं.

पश्चिमी यूरोप से बाढ़ की तस्वीरें काफी भयानक हैं. जर्मनी के Erftstadt में बाढ़ ने एक बड़ा सिंक होल बना दिया है. ब्लेसम जिले में बाढ़ से काफी घरों को नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में कारें मलबे में दब गई हैं, तो कई जगह एक के ऊपर एक चढ़ गई हैं.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बेल्जियम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया

बेल्जियम में भी बाढ़ से भारी नुकसान पहुंचा है. यहां करीब 20 लोगों की बाढ़ से मौत हो चुकी है और कई घायल हैं. बेल्जियम ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 जुलाई को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है.

प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू ने शुक्रवार को कहा, "ये बहुत ही असाधारण परिस्थितियां हैं. ये हमारे देश में अब तक की सबसे भीषण बाढ़ है."

तीन दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद, नदियों और नालों ने अपने किनारों को तोड़ दिया, जिससे देश के कुछ हिस्सों में पूरी सड़कों और गांवों में पानी भर गया.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 17 Jul 2021,04:12 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT