Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ईरान में प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 66 लोगों की मौत

ईरान में प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 66 लोगों की मौत

विमान ने तेहरान से भरी थी उड़ान

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
सांकेतिक तस्वीर 
i
सांकेतिक तस्वीर 
(फोटो: IStock)

advertisement

66 लोगों के साथ तेहरान से यसूज जा रहा यात्री विमान क्रैश हो गया है. ईरान की असेमां एयरलाइंस ने बताया कि हादसे में सभी 66 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन में 60 यात्रियों के अलावा दो सुरक्षा कर्मी, दो फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट और को-पायलट थे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हादसा सेंट्रल ईरान में हुआ. प्रेस टीवी ने ईरान की इमरजेंसी सर्विसेज के हवाले से बताया कि विमान इसफहां इलाके के करीब क्रैश हुआ.

पहले खबर आई थी कि तेहरान से यसूज जाने वाला ईरानी यात्री विमान राडार से गायब हो गया है.

(इस खबर को अपडेट किया जा रहा है)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 18 Feb 2018,01:31 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT