Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019इवांका ट्रंप परफ्यूम की धूम: अमेजन पर नंबर-1 ब्रैंड बना 

इवांका ट्रंप परफ्यूम की धूम: अमेजन पर नंबर-1 ब्रैंड बना 

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का ब्रांड इन दिनों हिट है

द क्विंट
दुनिया
Published:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप. (फोटो: AP)
i
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप. (फोटो: AP)
null

advertisement

अमेरिका में एक ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नीतियों के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी कारोबारी बेटी के उत्पाद लोगों के बीच तारीफें बटोर रहे हैं. बार- बार बायकॉट की भी कोशिश की जाती है लेकिन इवांका का ब्रैंड नई ऊंचाइयों को छू रहा है. अमेरिका की दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर फैशन कारोबारी इवांका ट्रंप के परफ्यूम ब्रांड ने आकर्षक महक और ग्राहकों के प्रति वफादारी के मदद से सर्वाधिक बिकने वाले शीर्ष दो परफ्यूम में जगह बनाई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के इस परफ्यूम ने अमेजन पर महिलाओं के सुंदरता वर्ग में शनिवार को अपने स्प्रे और रोलर बॉल संस्करण के लिए शीर्ष स्थान हासिल किया है.

इनके परफ्यूम उत्पादों का वेबसाइट पर खुदरा मूल्य 15 से 46.5 डॉलर है. अमेजन पर उपयोगकर्ताओं ने इस पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "इवांका के ब्रांड के परफ्यूम काफी हल्के और ताजगी वाले हैं."

ट्विटर यूजर्स के रिएक्शन

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT