Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना, 4 लोगों की मौत, 3 घायल 

अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना, 4 लोगों की मौत, 3 घायल 

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
सांकेतिक तस्वीर
i
सांकेतिक तस्वीर
(फोटो: iStock)

advertisement

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक, शनिवार को ब्रूकलीन में गोलीबारी की घटना हुई है. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि घायल होने वालों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं. अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल के बारे में पुष्टि नहीं की है, हालांकि ऑनलाइन मैप पर इसका एड्रेस एक प्राइवेट सोशल क्लब के साथ मैच हो रहा है.

बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मिली. सभी घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है. घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. सीएनएन ने पुलिस के हवाले से बताया है कि इस घटना में घायल होने वाले एक पुरुष के हाथ में गोली लगी है, जबकि एक पुरुष और एक महिला के पैर में गोली लगी है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 12 Oct 2019,06:18 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT