Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019शशि कपूर के निधन से पाकिस्तान में भी गम का माहौल, ऐसे किया याद 

शशि कपूर के निधन से पाकिस्तान में भी गम का माहौल, ऐसे किया याद 

कपूर हवेली के बाहर लगे बैनर में लिखा है- ‘पेशावर आपको कभी नहीं भूलेगा’

क्विंट हिंदी
दुनिया
Published:
कपूर हवेली के बाहर लगे बैनर में लिखा है- ‘<b>पेशावर आपको कभी नहीं भूलेगा</b>’
i
कपूर हवेली के बाहर लगे बैनर में लिखा है- ‘पेशावर आपको कभी नहीं भूलेगा
(फोटो: Twitter)

advertisement

बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर के निधन से भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोग भी गमजदा हैं. शशि कपूर के निधन की खबर मिलते ही पाकिस्तान के लोग भी शोक में डूब गए. पेशावर में लोगों ने कैंडल जलाकर शशि कपूर को श्रद्दांजलि दी.

पेशावर में कैसर खवानी बाजार के करीब स्थित शशि कपूर के पैतृक घर के बाहर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सिनेमा प्रेमियों के साथ-साथ कई क्षेत्रों के नामचीन लोगों ने भी हिस्सा लिया.

कपूर हवेली के बाहर लगे बैनर में लिखा है- ‘पेशावर आपको कभी नहीं भूलेगा(फोटो: Twitter)

कपूर हवेली का निर्माण शशि कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ सिंह कपूर ने 20वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में कराया था. शशि कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर साल 1928 में पेशावर से मुंबई शिफ्ट हो गए थे. उसके बाद 1947 में बंटवारे के दौरान पूरी कपूर फैमिली मुंबई शिफ्ट हो गई थी.

कपूर हवेली के बाहर कैंडल जलाते लोग(फोटो: Twitter)
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

साल 1990 में शशि कपूर, ऋषि और रणधीर कपूर के साथ पेशावर में अपनी हवेली गए थे. 2016 में ऋषि कपूर ने कपूर हवेली के बाहर की ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी.

कपूर परिवार के अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, शाहरख खान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अनिल कपूर की जड़ें भी पेशावर से जुड़ी हैं.

चार दिसंबर को शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें- एक्टर के तौर पर पहचाने जाने वाले शशि कपूर बेहतर प्रोड्यूसर भी थे

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT