Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Portugal घूमने गई प्रेग्नेंट भारतीय महिला की मौत,स्वास्थ्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

Portugal घूमने गई प्रेग्नेंट भारतीय महिला की मौत,स्वास्थ्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

पुर्तगाल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वहां की स्वास्थ्य मंत्री को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है.

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
<div class="paragraphs"><p>31 हफ्तों प्रेग्नेंट भारतीय महिला पुर्तगाल घूमने गई थी.</p></div>
i

31 हफ्तों प्रेग्नेंट भारतीय महिला पुर्तगाल घूमने गई थी.

(फोटो: iStock)

advertisement

पुर्तगाल (Portugal) में एक प्रेग्नेंट भारतीय महिला की मौत के बाद वहां की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो (Marta Temido) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि 34 साल की प्रेग्नेंट महिला पुर्तगाल में घूमने गई थी. वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के बीच ट्रांसफर के दौरान कार्डियक अरेस्ट से महिला की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

31 हफ्ते की प्रेग्नेंट भारतीय महिला पुर्तगाल घूमने गई थी, उसे सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन के बड़े सांता मारिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसकी तबीयत में थोड़ा सुधार आया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नियोनेटल डिपार्टमेंट फुल होने के चलते उसे साओ फ्रांसिस्को अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया. इस ट्रांसफर के दौरान कार्डियक अरेस्ट आने से महिला की मौत हो गई.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेरियन ऑपरेशन से बच्चे की डिलीवरी कर ली गई है. बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पुर्तगाल में मैटरनिटी यूनिट्स की कमी को लेकर गुस्सा

रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाल में हाल ही के महीनों में इस तरह के दूसरे मामले भी देखने को मिले हैं. अलग-अलग दो मामलों में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई थी, जिनकी माओं को अस्पतालों के बीच ट्रांसफर में लंबी देरी का सामना करना पड़ा था.

पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री को इमरजेंसी सर्विस के बंद होने और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा था. इसमें सबसे ज्यादा कमी मैटरनिटी यूनिट्स में बताई जा रही है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नेटल यूनिट्स बंद होने के कारण दूसरे मैटरनिटी वॉर्ड्स में भारी भीड़ देखी जा रही है. विपक्ष और डॉक्टर्स इसका आरोप स्वास्थ्य मंत्री पर लगा रहे थे.

मार्टा टेमिडो साल 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री थीं. कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पुर्तगालत को काफी हद तक बचाने का क्रेडिट उन्हें दिया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 01 Sep 2022,11:34 AM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT