Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019हैरी-मेगन छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, क्वीन एलिजाबेथ को नहीं खबर

हैरी-मेगन छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, क्वीन एलिजाबेथ को नहीं खबर

ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता प्रिंस चार्ल्स को बताए बिना यह बयान जारी किया है.

क्विंट हिंदी
दुनिया
Published:
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने ब्रिटिश राजशाही की विरासत को छोड़ने का फैसला किया है
i
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने ब्रिटिश राजशाही की विरासत को छोड़ने का फैसला किया है
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने ब्रिटिश राजशाही की विरासत को छोड़ने का फैसला किया है. दोनों शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं. हैरी ने इस बारे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से कोई चर्चा नहीं की. कपल ने ऐलान किया है वह अब अपना समय उत्तर अमेरिका में बिताएंगे और प्रेस के साथ लंबे समय से स्थापित संबंधों को भी वे समाप्त कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ और पिता प्रिंस चार्ल्स को बताए बिना यह बयान जारी किया है.

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘हम शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की भूमिका से हट कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं और इस दौरान महारानी को हमारा पूरा सहयोग मिलता रहेगा. हमने अब ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में अपना समय बिताने की योजना बनाई है ‘

उन्होंने कहा, ‘‘हम अलग रुख अपनाने की उनकी इच्छा समझते हैं, लेकिन यह पेचीदा मसला है जिसे सुलझाने में समय लगेगा.

हैरी और मेगन की शादी 2018 में हुई थी. हैरी और मेगन की शादी दुनिया के सबसे पुराने महलों में से एक सेंट जॉर्ज चैपल,विंडसर कासेल में हुई. इस शादी में करीब 2000 लोग शामिल हुई. जिनमें से 200 परिवार चैरिटी, 600 शाही परिवार और 100 स्कूली बच्चे थे.

(फोटो: ट्विटर)

प्रिंस हैरी ब्रिटिश राजघराने के छठे नंबर के दावेदार हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस फैसले से उनके परिवार के लोग और खासतौर से उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम नाराज हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT