Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019क्या है प्रिंस हैरी की सगाई की अंगूठी का डायना कनेक्शन?

क्या है प्रिंस हैरी की सगाई की अंगूठी का डायना कनेक्शन?

प्रिंस हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्केल दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे

द क्विंट
दुनिया
Updated:
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी अपनी प्रेमिका मेगन मार्कल के साथ
i
ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी अपनी प्रेमिका मेगन मार्कल के साथ
(फोटो: IANS)

advertisement

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने अपनी प्रेमिका मेगन मार्कल से सगाई कर ली है. मार्कल को पहनाई गई सगाई की अंगूठी कुछ खास है क्योंकि इसमें प्रिंसेज डायना के भी दो हीरे लगे हैं. इस अंगूठी को खुद हैरी ने डिजाइन किया है, जिसमें कुल तीन हीरे लगे हैं. इसमें से दो उनकी मां प्रिंसेज डायना की हैं जबकि तीसरा हीरा बोत्सवाना का है.

प्रिंसेज की मां राजकुमारी डायना का 1997 में निधन हुआ था. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दोनों डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ हैं.

अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकन अभिनेत्री मेगन मार्कल अगले साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. क्लेरेंस हाउस की खबर के मुताबिक, प्रिंस कुछ महीनों के बाद मार्कल से शादी करेंगे और लंदन के केंसिंगटन पैलेस के नॉटिंघम कॉटेज में रहेंगे.

पिछले महीने अक्टूबर में मेगन मार्कल ने प्रिंस हैरी के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वो छह महीने पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने इस शादी से खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक बयान में कहा, 'पूरा परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश है. और इस शादी के लिए काफी उत्साहित हैं.'

पीएम थेरेसा ने दी बधाई

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भी प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को बधाई दी है. थेरेसा ने ट्वीट में कहा, "मैं प्रिंस और मेगन को उनकी सगाई के लिए शुभकामनाएं देती हूं." उन्होंने कहा, ये समय जश्न मनाने का है. सरकार और पूरे देश की तरफ से उन्हें उनके भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई.

कहा जाता है कि प्रिंस हैरी ने मेगन मार्कल को केंसिंगटन पैलेस की कॉटेज में ही चिकन बनाते हुए प्रपोज किया था.

(इनपुट- IANS से)

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर प्रिंस हैरी का LIVE HIV टेस्ट: पास या फेल?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 28 Nov 2017,02:03 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT