Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Ukraine-Russia War: रूस ने फिलहाल रोकी जंग, ताकि शहर खाली कर सकें नागरिक

Ukraine-Russia War: रूस ने फिलहाल रोकी जंग, ताकि शहर खाली कर सकें नागरिक

रूसी न्यूज मीडिया आउटलेट स्पुतनिक के मुताबिक शाम 7 बजे से लागू होगा सीजफायर

क्विंट हिंदी
दुनिया
Updated:
<div class="paragraphs"><p>Ukraine-Russia News LIVE Updates</p></div>
i

Ukraine-Russia News LIVE Updates

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

रूसी मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने रूस द्वारा यूक्रेन में सीजफायर (Russia Declared Ceasefire) घोषित करने की खबर दी है. हालांकि यह सीजफायर फंसे हुए नागरिकों को बाहर निकलने देने के लिए ही घोषित किया जा रहा है. स्पुतनिक के मुताबिक शाम 7 बजे से यह सीजफायर लागू होगा. अभी आगे की कार्रवाई के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.

मॉस्को स्थित आरटी मीडिया के मुताबिक, "रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि वह स्थानीय समय के मुताबिक 5 मार्च को सुबह 10 बजे से अपनी कार्रवाई को रोक रहा है, ताकि डोनेत्स्क पीपल्स रिपब्लिक के मारिउपोल शहर (एजोव सागर पर स्थित) से नागरिक बाहर जा सकें."

बता दें मारिउपोल शहर एक अहम बंदरगाह शहर है, जिसे रूसी सेना ने चारों तरफ से घेर रखा है.

ढ़ें ये भी: युद्ध के कारण रूस और यूक्रेन को अब तक कितना हुआ नुकसान, दुनिया का कितना घाटा?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 05 Mar 2022,01:16 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT