Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Russia-Ukraine War: पुतिन के लामबंदी आदेश का जोरदार विरोध, सैकड़ों गिरफ्तार

Russia-Ukraine War: पुतिन के लामबंदी आदेश का जोरदार विरोध, सैकड़ों गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध-विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 38 शहरों में 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

क्विंट हिंदी
दुनिया
Published:
<div class="paragraphs"><p>Anti-war Demonstrations in Russia</p></div>
i

Anti-war Demonstrations in Russia

(फोटो: ट्विटर)

advertisement

यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बीच (Russia-Ukraine Crisis) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा की है, जिसके बाद से हजारों की संख्या में रूसी लोग सड़कों पर उतर आए हैं. पुतिन प्रशासन और युद्ध के खिलाफ लोग सड़कों पर नारे लगा रहे हैं. वहीं, ये भी खबर है कि इस घोषणा के बाद से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

रूस की राजधानी से वीडियो सामने आए हैं, जहां हजारों लोगों को सड़कों पर देखा जा सकता है. लोग 'No To War' और 'Life to our Children' जैसे नारे लगा रहे हैं. ऐसा ही नजारा रूस के बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में भी देखने को मिल रहा है. प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है.

सेना और युद्ध की आलोचना के खिलाफ रूस के कठोर कानूनों के बावजूद, पूरे देश में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए. स्वतंत्र रूसी मानवाधिकार ग्रुप OVD-Info के मुताबिक, 38 शहरों में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन में 1,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट किया है कि इसी बीच रूस से बाहर जाने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

फ्लाइट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट, Flightrader24 के मुताबिक, मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से बड़ी संख्या में फ्लाइट्स निकल रही हैं. वहीं, लामबंदी के आदेश के बाद से इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकट तुरंत बिक रहे हैं और कीमत भी बढ़ गई है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

रूस में आंशिक सैन्य लामबंदी

यूक्रेन में रूस के आक्रमण को सात महीने होने के बाद, रूस के राष्ट्रपति ने आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा की है. इसका मतलब ये है कि पुतिन ने 3 लाख अतिरिक्त सैनिकों को तैयार रहने के लिए कहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने पश्चिम (पश्चिमी देशों) को चेतावनी दी कि अगर वह अपने न्यूक्लियर अटैक की धमकी देते रहेंगे तो मॉस्को अपने सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ जवाब देगा.

"अगर हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा हुआ तो हम अपने लोगों की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करेंगे और इसे हल्के में ना लें. रूस के पास 'जवाब देने के लिए बहुत सारे हथियार' हैं."
व्लादिमीर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति

पुतिन की आंशिक लामबंदी यूक्रेन पर संघर्ष को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा देगी. पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश यूक्रेन में शांति नहीं चाहते.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT