Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019World Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ उगला जहर

आतंकी जाकिर मूसा ने भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ उगला जहर

मूसा लोगों को भड़काने के लिए हाल ही भारत में हुई कई घटनाओं का जिक्र किया है. 

द क्विंट
दुनिया
Updated:


आतंकी जाकिर मूसा. (फोटो: द क्विंट)
i
आतंकी जाकिर मूसा. (फोटो: द क्विंट)
null

advertisement

हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर भारतीय मुस्लिमों को जिहाद के नाम पर आतंकी बनने की नापाक सलाह दी है. इस ऑडियो टेप में मूसा ने गजवा-ए-हिंद के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसा ने अपना ये ऑडियो क्लिप वॉट्सएप ग्रुप के जरिए भी लोगों को शेयर किया है.

मूसा लोगों को भड़काने के लिए हाल ही भारत में हुई कई घटनाओं का जिक्र किया है. उसने गोरक्षकों का भी जिक्र किया है. यूपी के बिजनौर में मुस्लिम महिला के साथ सामने आई रेप की वारदात का जिक्र भी इस ऑडियो में है.

मूसा ने अपने ऑडियो में कहा है: भारतीय मुसलमान बहुत कमजोर हैं, जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं. उनको खुद को मुस्लिम कहने में शर्म आनी चाहिए. हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है. 

यही नहीं मूसा ने इस्लामी युद्ध 'जंग-ए-बदर' का हवाला देते हुए कहा है कि भारतीय मुस्लिम कैसे भूल गए. वो लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया और अब हम करोड़ों हैं, लेकिन गुलाम हैं. कश्मीर के दो पुलिस अधिकारियों ने इस ऑडियो को सुनने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि ये आवाज आतंकी मूसा की ही है.

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 06 Jun 2017,11:36 AM IST

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT