Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019News Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, दो कारों के बीच टक्कर में आठ लोग घायल

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, दो कारों के बीच टक्कर में आठ लोग घायल

Yamuna Expressway Accident | घायल होने वाले लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.

IANS
न्यूज
Published:
<div class="paragraphs"><p>Yamuna Expressway पर भीषण हादसा,  दो कारों के बीच टक्कर में आठ लोग घायल</p></div>
i

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, दो कारों के बीच टक्कर में आठ लोग घायल

IANS

advertisement

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौरोमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा मार्ग पर शनिवार देर रात दो कारों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरीजों की हालत काफी गंभीर है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव दीक्षित ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात आगरा से नोएडा आने वाले मार्ग पर तेज रफ्तार आर्टिगा कार और एक अन्य कार के बीच भीषण टक्कर हो जाने के कारण दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों 6 साल की रौनक और 2 साल की रिद्धि समेत ओम प्रकाश गोयल, उनकी पत्नी लता देवी गोयल, प्रशांत गोयल, पंकज गोयल और उनकी पत्नी शालू गोयल और मुकेश सैनी को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के कारण काफी देर तक यमुना एक्सप्रेसवे पर लगे जाम से यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता को खुलवा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।

--आईएएनएस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT