Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Amarnath Yatra 2023: 4400+ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना,सुरक्षा तैनात| Photos

Amarnath Yatra 2023: 4400+ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना,सुरक्षा तैनात| Photos

Amarnath Yatra 2023: 3,888 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>Amarnath Yatra 2023</p></div>
i

Amarnath Yatra 2023

(फोटो: क्विंट हिंदी)

advertisement

Amarnath Yatra Photos 2023: प्रसिद्ध और बेहद कठिन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना किया गया और दूसरा जत्था शनिवार को रवाना हुआ. वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए एक बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है. किसी भी अप्रिय घटना, प्राकृतिक और आतंकवादी गतिविधियों, दोनों से बचने के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा जांच स्थापित की गई है. विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूरे मार्ग पर कुल 33 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं. तीर्थयात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन या आरएफआईडी भी जारी किए गए हैं.

भगवती नगर बेस कैंप से 4,400 तीर्थयात्रियों का दूसरा समूह निकला. इस तीर्थयात्रा के लिए एक सुरक्षित कन्वॉय में वे 3,888 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुए. इसके साथ ही, जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गई है.

प्रसिद्ध और बेहद कठिन अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना किया गया और दूसरा जत्था शनिवार को रवाना हुआ.

(फोटो: PTI)

भगवती नगर बेस कैंप से 4,400 तीर्थयात्रियों का दूसरा समूह निकला. इस तीर्थयात्रा के लिए एक सुरक्षित कन्वॉय में वे 3,888 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुए.

(फोटो: PTI)

किसी भी अप्रिय घटना, प्राकृतिक और आतंकवादी गतिविधियों, दोनों से बचने के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा जांच स्थापित की गई है.

(फोटो: PTI)

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने जम्मू में यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों से मिले

(फोटो: PTI)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

जम्मू के महाजन हॉल में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे तीर्थयात्री.

(फोटो: PTI)

जम्मू में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात जवान

(फोटो: PTI)

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर के बेस कैंप में पूजा करने के बाद, अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई.

(फोटो: PTI)

यात्रा में कठिन रास्तों की वजह से हर किसी के लिए पैदल चलना आसान नहीं, जिसके कारण तीर्थयात्रियों को ले जाने की ऐसी सेवाएं भी मौजूद हैं.

(फोटो: PTI)

कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल में पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जा रहे तीर्थयात्री.

(फोटो: PTI)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT