Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, नजदीक से ऐसा दिखता है चांद | Photos

Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, नजदीक से ऐसा दिखता है चांद | Photos

Chandrayaan-3 Landing: भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, नजदीक से ऐसा दिखता है चांद | Photos</p></div>
i

Chandrayaan-3 ने लैंडिंग के बाद भेजी पहली तस्वीर, नजदीक से ऐसा दिखता है चांद | Photos

(फोटो: X/@isro)

advertisement

ISRO का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) बुधवार, 23 अगस्त की शाम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा. लैंडर विक्रम (Lander Vikram) ने चांद की तस्वीरें भेजी हैं. यह फोटो लैंडर विक्रम ने चांद की सतह पर लैंडिंग के दौरान खीचीं हैं. बता दें कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. वहीं चांद पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश है. इससे पहले, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ को यह उपलब्धि हासिल है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं. लैंडर विक्रम ने अपने कैमरे से चांद पर लैंडिंग साइट की ये तस्वीर ली है. इस तस्वीर में लैंडर की भी हल्की झलक देखने को मिल रही है.

(फोटो: X/@isro)

लैंडर विक्रम (Lander Vikram) बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड हुआ. लैंडिंग के दौरान लैंडर ने अपने कैमरे में चांद की तस्वीरें कैद की हैं. जिसे ISRO ने शॉफ्ट लैंडिंग के बाद जारी किया है.

(फोटो: X/@isro)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ISRO ने जानकारी दी कि चंद्रयान-3 लैंडर और MOX-ISTRAC, बेंगलुरु के बीच संचार लिंक स्थापित हो गया है.

(फोटो: X/@isro)

चांद की सतह पर उतरते समय लैंडर विक्रम में लगी हॉरिजॉन्टल वेलोसिटी कैमरे ने ये तस्वीरें कैद की है.

(फोटो: X/@isro)

बता दें कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. वहीं चांद पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश है. इससे पहले, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ को यह उपलब्धि हासिल है.

(फोटो: X/@isro)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT