Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019मुंबई में शिंदे vs ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में PM मोदी ने किया रावण दहन | Photos

मुंबई में शिंदे vs ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन, दिल्ली में PM मोदी ने किया रावण दहन | Photos

मुंबई में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच दशहरा रैलियों में शक्ति प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p><strong>Mumbai Political Dussehra rally&nbsp;</strong></p></div>
i

Mumbai Political Dussehra rally 

(फोटो- अलटर्ड बाई क्विंट हिंदी)

advertisement

नई दिल्ली के अलग-अलग मैदानों में आयोजित दशहरा महोत्सव (Dussehra Festival) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सहित कई अन्य नेता पहुंचे. वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच दशहरा रैलियों में शक्ति प्रदर्शन इस साल भी जारी रहा.

आइये तस्वीरों में देखें देशभर के राजनेताओं ने दशहरा महोत्सव कैसे मनाया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के लाल किले में दशहरा समारोह में भाग लिया.

फोटो- President of India/X

नई दिल्ली के लाल किले में दशहरा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गदा देकर सम्मानित किया गया.

फोटो- President of India/X

नई दिल्ली के द्वारका में दशहरा समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फोटो-स्क्रीनशॉट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार, 24 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली के लाल किले में दशहरा समारोह के दौरान 'लव कुश रामलीला' पहुंचे

फोटो- पीटीआई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम और माता सीता बने कलाकारों का पूजन-वंदन किया.

फोटो- Yogi Adityanath/X

विजयादशमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. 

फोटो- Yogi Adityanath/X

प्रभु श्री राम और माता सीता से आशीर्वाद लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

फोटो- Yogi Adityanath/X

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

चिराग दिल्ली में श्री धार्मिक रामलीला दक्षिण दिल्ली समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में पहुंचीं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी

फोटो- Meenakashi Lekhi/X

मंगलवार, 24 अक्टूबर को नई दिल्ली के लाल किले में दशहरा उत्सव में पहुंचीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी.

फोटो- PTI

नई दिल्ली के लाल किले में दशहरा समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

फोटो- PTI

मुंबई के आजाद मैदान में मंच से बोलते हुए, सीएम एकनाथ शिंदे ने बिना किसी हिचकिचाहट के, ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा: “मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वे (ठाकरे) कांग्रेस में विलय कर लें. वे अब हिंदू होने पर गर्व करने के बजाय समाजवादियों से हाथ मिलाने में गर्व महसूस कर रहे हैं. वे औवेसी से भी हाथ मिलाएंगे.” उन्होंने ठाकरे की तुलना रावण से भी कर दी.

फोटो- PTI

मुंबई में दशहरा रैली के दौरान आजाद मैदान (बाएं) में शिव सेना (शिंदे गुट) के समर्थक और शिवाजी पार्क )दाएं) में शिव सेना (यूबीटी) के समर्थक दिख रहे हैं.

(फोटो- पीटीआई)

मुंबई के शिवाजी पार्क सभा में, उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना पर निशाना साधा और गठबंधन सरकार की वकालत करते हुए कहा कि देश को एक मजबूत सरकार की जरूरत है, लेकिन भारी बहुमत वाली एक पार्टी की नहीं. उन्होंने यह भी कहा, "जलियांवाला बाग की तरह सराती गांवों में मराठों पर लाठीचार्ज हुआ. एकनाथ शिंदे की सरकार जनरल डायर की सरकार है"

(फोटो- स्क्रीनशॉर्ट)

गांधी मैदान पटना में आयोजित दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजप्रताप यादव पहुंचे.

फोटो-एक्सेस बाई क्विंट हिंदी 

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT