Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019New Year 2024: दुबई में धोनी और साक्षी के साथ कृति सेनन ने की पार्टी | Photos

New Year 2024: दुबई में धोनी और साक्षी के साथ कृति सेनन ने की पार्टी | Photos

कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन की एमएस धोनी और साक्षी धोनी के साथ पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>New Year 2024: दुबई में धोनी और साक्षी के साथ कृति सेनन ने की पार्टी | Photos</p></div>
i

New Year 2024: दुबई में धोनी और साक्षी के साथ कृति सेनन ने की पार्टी | Photos

फोटो- IG/stebinben

advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ नए साल (New Year 2024) का जश्न मनाने के लिए दुबई में हैं. नए साल के जश्न से पहले 'कैप्टन कूल' बॉलीवुड सितारों के साथ पार्टी करते दिखे. दुबई में धोनी और साक्षी की बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में कृति की बहन नूपुर सेनन, सिंगर स्टेबिन बेन और बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक भी दिख रहे हैं. जश्न की तस्वीरें स्टेबिन बेन और कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

दुबई में पार्टी के दौरान एमएस धोनी और साक्षी के साथ कृति सेनन, नूपुर सेनस और गायक स्टेबिन बेन.

फोटो- IG/@stebinben

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एमएस धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जाहिर तौर पर बेस्ट! माही भाई"

फोटो- IG/@nupursanon

सिंगर स्टेबिन बेन ने भी माही के साथ तस्वीर शेयर की है.

फोटो- IG/@stebinben

एमएस धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बिग बॉस फेम अब्दू रोजिक लिखा, "लव माही, परिणाम से अधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. और अगर आप प्रक्रिया का ध्यान रखेंगे तो आपको निश्चित परिणाम मिलेंगे!"

फोटो- IG/
abdu_rozik

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पार्टी की तस्वीरों में धोनी ब्लैक सर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं. वहीं साक्षी धोनी ने क्रीम कलर की ड्रेस पहन रखी है.

फोटो- IG/@stebinben

धोनी के साथ कृति सेनन, उनकी बहन नूपुर, सिंगर स्टेबिन बेन और हितेश संघवी.

फोटो- IG/@hitesh412740

तस्वीर के साथ हितेश संघवी ने लिखा, "बेस्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन".

फोटो- IG/@stebinben

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT