Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा: अर्जुन टैंक पर हुईं सवार,जवानों से भी मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजस्थान दौरा: अर्जुन टैंक पर हुईं सवार,जवानों से भी मुलाकात

President Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में भी शिरकत की.

Aniket Yadav
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>राजस्थान: राष्ट्रपति मुर्मू ने की अर्जुन टैंक की सवारी, जवानों से भी मुलाकात |Photos</p></div>
i

राजस्थान: राष्ट्रपति मुर्मू ने की अर्जुन टैंक की सवारी, जवानों से भी मुलाकात |Photos

(फोटो: X)

advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) शनिवार, 23 दिसंबर को राजस्थान के दौरे पर रहीं. राष्ट्रपति ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के जवानों से मुलाकात की और इंटीग्रेटेड फायर पावर अभ्यास देखा. इसके बाद जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की. सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देशवासियों का प्रण है कि हमारा देश विकसित देश के रूप में आजादी की शताब्दी मनाएं, लेकिन यह तभी सम्भव है जब देश की हर एक महिला स्वंय सशक्त बने. राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) मौजूद रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के पोकरण में भारतीय सेना द्वारा आयोजित इंटीग्रेटेड फायर पावर अभ्यास देखा.

(फोटो: X)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन टैंक की सवारी कर उसकी शक्ति और युद्ध क्षमता को जाना.

(फोटो: X)

पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में राष्ट्रपति ने सेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया.

(फोटो: X)

पोकरण में भारतीय सेना की महिला जवान को मिठाई खिलाती हुईं राष्ट्रपति मुर्मू.

(फोटो: X)

भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ने जैसलमेर में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में शिरकत की.

(फोटो: X)

राष्ट्रपति ने कहा "मुझे विश्वास है कि इस लखपति दीदी सम्मेलन से महिला सशक्तीकरण और समावेशी आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा."

(फोटो: X)

राष्ट्रपति ने महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का अवलोकन भी किया.

(फोटो: X)

राष्ट्रपति ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं अब अबला नहीं सबला है. देश को आगे बढ़ने के लिए महिलाओं का योगदान अहम है.

(फोटो: X)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT