Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019MP Election: 'BJP सरकार में घोटालों का रिकॉर्ड', दमोह में गरजीं प्रियंका गांधी| Photos

MP Election: 'BJP सरकार में घोटालों का रिकॉर्ड', दमोह में गरजीं प्रियंका गांधी| Photos

MP Election: प्रियंका गांधी ने कहा जब तक आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा.

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>मध्य प्रदेश के दमोह में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अन्य.</p></div>
i

मध्य प्रदेश के दमोह में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अन्य.

फोटो- Congress/X

advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार, 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दमोह में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा संविधान के लिए लड़ रही है, आप लोगों के बेहतर भविष्य के लिए लड़ रही है. लेकिन जब तक आप नहीं जागेंगे, आप इस सरकार से सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा.

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 225 महीने के कार्यकाल में 250 घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है.

देखें प्रियंका गांधी के दमोह दौरे की तस्वारें.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के दमोह में एक जनसभा को संबोधित किया.

फोटो- Congress/X

जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी

फोटो- Congress/X

प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है. वे देश को गुमराह कर रहे हैं कि हमने महिलाओं को आरक्षण दे दिया, लेकिन सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण आने वाले 10 साल में लागू ही नहीं होगा.

फोटो- Congress/X

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजोपी सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणा करती है.जब भी हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं, बीजेपी के लोग मौन हो जाते हैं.

फोटो- Congress/X

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

कांग्रेस महासचिव ने महिला आरक्षण पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है.

फोटो- Congress/X

प्रियंका गांधी ने आगे भ्रष्टाचार और घोटालों पर कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 225 महीने के कार्यकाल में 250 घोटालों का रिकॉर्ड बनाया है.

फोटो- Congress/X

कांग्रेस महासचिव ने कहा, मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम होने के कारण यहां से बहुत ज्यादा संख्या में पलायन हो रहा है. पिछले 3 साल में मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं.

फोटो- Congress/X

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, आज जब कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं, तो  मोदी सरकार कहती है इसके लिए पैसे नहीं हैं. अगर पैसे नहीं हैं तो अडानी जैसे उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे कहां से आते हैं?

फोटो- Congress/X

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT