Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Photos Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019'जेलर' का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे रजनीकांत, बताया- अखिलेश यादव से पहली बार कब मिले थे?

'जेलर' का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे रजनीकांत, बताया- अखिलेश यादव से पहली बार कब मिले थे?

अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात के अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं".

क्विंट हिंदी
तस्वीरें
Published:
<div class="paragraphs"><p>सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलकात करते साउथ सिने स्टार रजनीकांत.</p></div>
i

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलकात करते साउथ सिने स्टार रजनीकांत.

(फोटो:PTI)

advertisement

सिने स्टार रजनीकांत (Rajnikant) अपनी फिल्म 'जेलर' के प्रोमोशन को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दौरे पर हैं. वे रविवार सुबह सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात करने पहुंचे. इससे पहले शनिवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की. रजनीकांत ने कहा कि,"9 साल पहले मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था और तब से हमारी दोस्ती चल रही है. हम फोन पर बात करते हैं. 5 साल पहले जब मैं यहां शूटिंग के लिए आया था तब मैं उनसे नहीं मिल सका था. अब वह हैं यहां तो मेरी उनसे मुलाकात हुई".

अभिनेता रजनीकांत अपनी फिल्म 'जेलर' के प्रोमोशन को लेकर उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रविवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की.

(फोटो:PTI)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सिने स्टार रजनीकांत का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि,"जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं".

(फोटो:PTI)

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

साउथ सिने अभिनेता रजनीकांत उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान बेहद खुश नजर आए. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, "मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी खुशी होती थी वो आज भी बरकरार है".

(फोटो:PTI)

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते रजनीकांत. 

(फोटो:PTI)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT