advertisement
टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 में अपने अभियान की शुरूआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा जबकि पाकिस्तान से उनका सामना 16 जून को होगा. विश्व कप 2019 इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा.
वर्ल्ड कप का पहला मैच 30 माई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ओवल के मैदान पर खेला जाएगा. ओल्ड ट्रैफॉर्ड (9 जुलाई) और एजबेस्टन (11 जुलाई) में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे तो वहीं फाइनल 14 जुलाई को ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट 46 दिनों तक चलेगा जिसमें हर कोई टीम एक दूसरे से एक-एक मुकाबला खेलेंगी. लीग स्टेज की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी. पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले होंगे.
आईसीसी ने ऑफिशियल तौर पर मैचों का शेड्यूल बता दिया है.
Date | Match | Venue | Time |
05-Jun | South Africa vs India | Hampshire Bowl, Southampton | 03:00 PM IST |
09-Jun | India vs Australia | The Oval, London | 03:00 PM IST |
13-Jun | India vs New Zealand | Trent Bridge, Nottingham | 03:00 PM IST |
16-Jun | India vs Pakistan | Old Trafford, Manchester | 03:00 PM IST |
22-Jun | India vs Afghanistan | Hampshire Bowl, Southampton | 03:00 PM IST |
27-Jun | West Indies vs India | Old Trafford, Manchester | 03:00 PM IST |
30-Jun | England vs India | Edgbaston, Birmingham | 03:00 PM IST |
02-Jul | Bangladesh vs India | Edgbaston, Birmingham | 03:00 PM IST |
06-Jul | Sri Lanka vs India | Headingley, Leeds | 03:00 PM IST |
09-Jul | Semi-Final (1 vs 4) | Old Trafford, Manchester | 03:00 PM IST |
11-Jul | Semi-Final (2 vs 3) | Edgbaston, Birmingham | 03:00 PM IST |
14-Jul | Final | Lord's, London | 03:00 PM IST |
आईसीसी ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए 11 मैदानों को चुना है. ओल्ड ट्रैफोर्ड(मानचेस्टर) में टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा 6 मैच खेले जाएंगे. बर्मिंघम के मैदान एजबेस्टन, साउथैम्पटन के मैदान हैम्पशायर बाउल, लॉर्ड्स और ओवल (दोनों लंदन में) और नॉटिंघम के ट्रैंटब्रिज मैदानों पर पांच-पांच मुकाबले खेले जाएंगे. कार्डिफ के कार्डिफ वेल्स और लीड्स के हेडिंग्ले मैदान को चार-चार मुकाबलों की मेजबानी करनी है तो वहीं ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन के काउंटी ग्राउंड और चेस्टर ली स्ट्रीट के द रिवरसाइड ग्राउंड में तीन-तीन मुकाबले होंगे.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)