Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019 CWG 2022:भारत ने रचा इतिहास-लॉन बॉल में पहली बार गोल्ड,पदकों की संख्या 10 हुई

CWG 2022:भारत ने रचा इतिहास-लॉन बॉल में पहली बार गोल्ड,पदकों की संख्या 10 हुई

Commonwealth Games 2022: फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 17-10 से मात देकर जीता ऐतिहासिक गोल्ड

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Updated:
<div class="paragraphs"><p>CWG 2022:भारत ने रचा इतिहास-लॉन बॉल में पहली बार गोल्ड,पदकों की संख्या 10 हुई</p></div>
i

CWG 2022:भारत ने रचा इतिहास-लॉन बॉल में पहली बार गोल्ड,पदकों की संख्या 10 हुई

(फोटो- पीटीआई)

advertisement

बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में भारत की झोली में 10वां मेडल आ गया है. लॉन बॉल में वीमेन फोर टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम को 17-10 से मात दे दी है. यह जीत ऐतिहासिक है क्योकि लॉन बॉल में पहली बार भारत को गोल्ड आया है.

खास बात है कि भारतीय टीम ने पिछड़ने के बाद कमबैक किया था. पहले थ्रो के दो एन्ड के बाद साउथ अफ्रीका भारत से 2-1 के मुकाबले आगे था. इसके बाद टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए 2-2 से बराबरी की और बिना रुके एक के बाद एक थ्रो में सफलता प्राप्त करते हुए साउथ अफ्रीका पर 8-2 की बढ़त ले ली. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए स्कोर 8-4 कर दिया. इसके बाद भारत की परेशानी बढ़ाते हुए साउथ अफ्रीका ने कमबैक करते हुए स्कोर 8-8 कर दिया.

साउथ अफ्रीका ने अगले 2 प्वाइंट भी अपने नाम किए और स्कोर 10-8 से अपने पक्ष में कर लिया. लेकिन भारत ने आखिर में फिर कमबैक करते हुए 17-10 से ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 02 Aug 2022,06:54 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT