एक-दूजे के हुए साइना नेहवाल और पी कश्यप

जानिए देश के दो बड़े बैडमिंटन खिलाड़ि‍यों ने कैसे की शादी

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Updated:
साइना नेहवाल और पी कश्यप ने शुक्रवार को शादी की
i
साइना नेहवाल और पी कश्यप ने शुक्रवार को शादी की
(फोटो: ट्विटर)

advertisement

देश के दो बड़े बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी. कश्यप शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने फिलहाल कोर्ट मैरिज की है. शादी के दूसरी रस्‍में और रिसेप्शन पार्टी 16 दिसंबर को होनी है.

साइना ने कश्यप के साथ ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी. साइना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बेहतर चुनाव है.

साइना और कश्यप, दोनों तकरीबन पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने मीडिया के सामने न तो कभी अपने रिलेशनशिप से इनकार किया और न ही इकरार. कुछ दिनों पहले साइना की मां ने ट्विटर पर जानकारी दी कि बहुत जल्द साइना शादी करने वाली हैं.

इसके बाद शुक्रवार को साइना ने ट्विटर पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर करके इसका ऐलान किया.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

साइना ने कुछ दिनों पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में कहा था, ''20 दिसंबर से मैं प्रीमियर बैडमिंटन लीग खेलने में व्यस्त हो जाऊंगी, उसके बाद टोक्यो गेम्स के लिए क्वालीफायर्स शुरू हो जाएंगे. इसलिए हम 16 दिसंबर को शादी कर सकते हैं.''

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 14 Dec 2018,08:12 PM IST

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT