Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019ऑस्ट्रेलिया ओपन में हार के बाद सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का ऐलान किया

ऑस्ट्रेलिया ओपन में हार के बाद सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का ऐलान किया

सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा.

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Published:
<div class="paragraphs"><p>सानिया मिर्जा </p></div>
i

सानिया मिर्जा

(फोटोः ट्विटर/@HobartTennis)

advertisement

भारत की स्टार महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंची सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा.

सानिया मिर्जा ने बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में अपनी हार के बाद ये फैसला लिया है. सानिया मिर्जा और उनकी यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक को स्लोवेनियाई टीम तमारा जिदानसेक और काजा जुवान से एक घंटे 37 मिनट में 4-6, 6-7 (5) से हार का सामना करना पड़ा.

टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार ने ट्वीट कर बताया कि सानिया मिर्जा ने कहा, मैंने तय किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा.

सानिया 2003 से पेशेवर टेनिस खेल रही हैं और उन्हें टेनिस खेलते हुए 19 साल हो गए हैं. सानिया मिर्जा ने अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. सानिया भारत की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं.

स्वेतलाना कुजनेत्सोवा, वेरा ज्वोनारेवा और मैरियन बार्टोली और पूर्व विश्व नंबर 1 मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफीना और विक्टोरिया अजारेन्का पर उनकी उल्लेखनीय जीत थी.

लेकिन कलाई में एक बड़ी चोट के कारण उन्हें अपना सिंगल्स में करियर छोड़ना पड़ा. सानिया डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली भारत की केवल दो महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और एकल रैंकिंग के शीर्ष 100 में पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT