Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Sports Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019All sports  Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक...रेसलर धरने पर बोले- अब लड़ना है, हम पीछे नहीं हटेंगे

बजरंग पुनिया,साक्षी मलिक...रेसलर धरने पर बोले- अब लड़ना है, हम पीछे नहीं हटेंगे

Wrestlers Protest | धरने पर बैठे रेसलर्स फेडरेशन के संचालन पर अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं.

क्विंट हिंदी
अन्य खेल
Published:
<div class="paragraphs"><p>Wrestlers Protest: बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक...देश के बड़े रेसलर धरने पर बैठे</p></div>
i

Wrestlers Protest: बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक...देश के बड़े रेसलर धरने पर बैठे

क्विंट हिंदी

advertisement

Wrestlers Protest: रेसलर्स को अब तक आपने देश के लिए मेडल जीतते और हाथ में तिरंगा लिए देश के नाम रौशन करते देखा होगा, लेकिन ऐसा नहीं देखा होगा कि देश के तमाम बड़े रेसलर्स एक साथ धरने पर बैठ जाएं. दिल्ली के जंतर मंतर पर क्या साक्षी मलिक और क्या बजरंग पुनिया सब एक साथ धरने पर बैठे हैं.

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट ने फेडरेशन के संचालन पर अपनी निराशा जाहिर की. उन्होंने ट्वीट करने कहा कि

“खिलाड़ी स्वाभिमान चाहता है और ओलंपिक और बड़े खेलों के लिए पूरे जोश के साथ तैयारी करता है, लेकिन अगर महासंघ उनका समर्थन नहीं करता तो मनोबल टूट जाता है, लेकिन अब हम नहीं झुकेंगे. हमारे अधिकारों के लिए लड़ेंगे.”

2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया ने कहा कि ये पहलवानों की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन है और राजनेताओं का इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “महासंघ का काम खिलाड़ियों का समर्थन करना है, उनकी खेल जरूरतों का ख्याल रखना है. अगर कोई समस्या है तो उसका समाधान करना ही होगा, लेकिन अगर संघ ही समस्या पैदा करे तो क्या होगा? अब हमें लड़ना है, हम पीछे नहीं हटेंगे”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पहलवान साक्षी मलिक ने ट्विटर पर लिखा, "यह विरोध फेडरेशन द्वारा सभी पहलवानों के लिए ट्रायल में भाग लेने के लिए अनिवार्य किए जाने के बाद हो रहा है, भले ही उनकी स्थिति कुछ भी हो. खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया."

जंतर-मंतर पर सुबह से बैठे पहलवानों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: undefined

Read More
ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT